ऑलरेडी परचेस करने के बाद भी एड्स (Ads) आ रहे हैं और खरीदने के लिए कहा जा रहा है

FAQs: प्रीमियम एक्सेस इश्यूज को ट्रबलशूट करना

लंबे समय के बाद या जब आप डिवाइस चेंज करते हैं, तो ऐप द्वारा आपके प्रीमियम एक्सेस को एक्टिवेट न करने के कई रीजंस हो सकते हैं। इस इश्यू को रिजॉल्व करने के लिए कृपया इन स्टेप्स को (इसी ऑर्डर में) फॉलो करें:


  1. पक्का करें कि आपने सही ईमेल से साइन इन किया है:

    • सभी ट्रबलशूटिंग के दौरान, मेश्योर करें कि आप गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर पर केवल उसी रजिस्टर्ड ईमेल से साइन इन करें (जिसका यूज ऐप परचेज करने के लिए किया गया था)। यह ऐप को आपके प्रीमियम एक्सेस को पहचानने में हेल्प करेगा।
  2. अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें:

    • पक्का करें कि आपका इंटरनेट नेटवर्क स्टेबल है ताकि गूगल या एप्पल सिस्टम से स्मूदली कनेक्ट किया जा सके।
  3. ऐप को रीइंस्टॉल करें:

    • ऐप को अनइंस्टॉल करें, अपने फोन को रीस्टार्ट करें, और इसे फिर से इंस्टॉल करें। इसके बाद, चेक करें कि क्या इश्यू रिजॉल्व हो गया है।
  4. कैश क्लियर करें (Android के लिए):

    • यदि एंड्रॉइड पर इश्यू बना रहता है, तो गूगल प्ले स्टोर ऐप का कैश क्लियर करने का ट्राय करें:
      • अपने डिवाइस पर सेटिंग्स ऐप ओपन करें।
      • ऐप मेनू पर नेविगेट करें।
      • इन्स्टॉल्ड ऐप्स चूज करें और गूगल प्ले स्टोर ऐप ढूंढें।
      • स्टोरेज टैब पर जाएं और क्लियर स्टोरेज या क्लियर ऐप डेटा सिलेक्ट करें।
      • अपने फोन को रीस्टार्ट करें और ऐप को फिर से ओपन करें।

इन स्टेप्स को फॉलो करने से प्रीमियम एक्सेस से रिलेटेड मोस्टली इश्यूज रिजॉल्व हो जाने चाहिए। यदि प्रॉब्लम फिर भी बनी रहती है, तो आगे की असिस्टेंस के लिए कृपया कस्टमर सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करें।